UP Kanya Sumangala Yojana 2023

UP Kanya Sumangala Yojana 2023 – उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना क्या है? जानें आवेदन प्रक्रिया UP Kanya Sumangala Yojana ( MKSY ) : उत्तर प्रदेश में जन्मी बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना MKSY शुरू की गई है। इस योजना के तहत सरकार तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को बेटियों के जन्म और शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संयुक्त रूप से इस योजना का शुभारंभ किया था। यूपी कन्या सुमंगला योजना एक ऐसी पहल है जो बालिकाओं के कल्याण और विकास के लिए विशेष रूप से काम करती है और उनकी सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है। MKSY योजना वर्ष 2019 में शुरू की गई थी और इसे 1 अप्रैल 2019 को लागू किया गया था। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत उस परिवार को 15 हजार रुपये की राशि प्रदान होगी जहाँ एक बालिका जन्म लेती है। इस योजना के तहत धनराशि विभिन्न किश्तों में जारी की जाएगी। ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए आपको mksy up gov in के जरिए इस योजना ...